फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of irregularities in development works in Muana, Vigilance begins investigation

Jind News: मुआना में विकास कार्यों में धांधली के आरोप, विजिलेंस ने शुरू की जांच

Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in development works in Muana, Vigilance begins investigation
फोटो कैप्शन 3एसएफडीएम7स्टेट विजिलेंस की तकनीकी टीम के कार्यकारी अभियंता जय सिंह जानकारी देते ह
सफीदों। मुआना में पंचायत की ओर से कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पर शुक्रवार को पंचकूला से स्टेट विजिलेंस की तकनीकी टीम जांच के लिए गांव पहुंची। टीम ने गांव में विभिन्न विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और गलियों, तालाब सहित अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विजिलेंस के कार्यकारी अभियंता जय सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम में एसडीओ ध्रुव कुमार, जेई अंकित और हेड कांस्टेबल अनूप भी शामिल रहे। जय सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले गांव मुआना निवासी सतपाल ने शिकायत दी थी और आरोप लगाया था कि चार वर्षों में पंचायत की ओर से कराए गए कई विकास कार्यों में धांधली हुई है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया है। अब निर्माण कार्यों के सैंपल लेकर लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। यदि रिकॉर्ड और मौके की स्थिति में अंतर मिला तो नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान संबंधित कार्यों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी शुरू की गई जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई परिसर में मिट्टी का भराव नहीं किया गया
शिकायतकर्ता सतपाल ने आरोप लगाया है कि आईटीआई परिसर में निर्धारित मानकों के अनुसार मिट्टी का भराव नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त खेतों की पलटी में पीली ईंटों का प्रयोग किया गया है। गलियों के निर्माण कार्य में भी अनियमितता बरती गई है। तालाब की खुदाई व स्टेडियम में मिट्टी भराव के कार्यों में गड़बड़ी पाई गई हैं। कुछ स्थानों पर गलियों में रोड़ा (गिट्टी) भी नहीं डाला गया है।

बाक्स
गांव के विकास कार्य पूरी पारदर्शिता से कराए गए हैं और किसी प्रकार की धांधली नहीं हुई। विजिलेंस टीम निष्पक्ष जांच करे, पंचायत जांच में पूरा सहयोग करेगी। उन्हें विश्वास है कि जांच में सभी आरोप बेबुनियाद साबित होंगे। -श्यामलाल शर्मा, सरपंच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article