फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of installing substandard construction material in the streets, complaint given to village secretary

Jind News: गलियों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप, ग्राम सचिव से शिकायत

Thu, 14 Sep 2023 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 14 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Allegations of installing substandard construction material in the streets, complaint given to village secretary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अलेवा। नगूरां गांव निवासी एक व्यक्ति ने निंबरान पट्टी स्थित पंचायत पर निर्माणाधीन गलियों में घटिया निर्माण सामग्री लगाने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत ग्राम सचिव को दी है। ग्राम सचिव को दी शिकायत में नगूरां निवासी राममेहर ने बताया कि निंबरान पट्टी की पंचायत द्वारा कई कालोनियों में गलियों का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन पंचायत द्वारा उक्त गलियों में घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग में लाई जा रही है। यही नहीं पूर्व में बनाई गलियां भी घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग कर बनाई गई हैं। अनेक बार गांव के सरपंच तथा उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। ग्राम सचिव को शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले को लेकर जांच कर गलियों के निर्माण में उच्च स्तर का सामान लगाने की मांग की है।

बढि़या गुणवत्ता का लगाया सामान : सरपंच प्रतिनिधि

निबंरान पट्टी के सरपंच प्रतिनिधि रणधीर ने बताया कि गांव की निर्माणाधीन गलियों में अच्छा क्वालिटी का सामान लगाया है। मामले को लेकर उक्त व्यक्ति जांच करवा सकता है। उक्त व्यक्ति कभी भी मिलकर उनसे बात कर सकता है।
विज्ञापन


शायद इस प्रकार का मामला कुछ दिन पूर्व आया था : बीडीपीओ

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अक्षयदीप चौहान ने बताया कि शायद इस प्रकार का मामला कुछ दिन पूर्व आया था। मामले को लेकर जांच की जाएगी। जांच के बाद जो सामने आएगा, उसी के आधार पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला उनके संज्ञान में नहीं : ग्राम सचिव

ग्राम सचिव सुलतान सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला उनके संज्ञान मेें नहीं है। गली आदि का निर्माण करना सरपंच का काम है न कि ग्राम सचिव का है। इसके लिए ग्राम सचिव की किसी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed