फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All villages of the district Lal Dora free, property cards distributed to all owners: DC

जिले के सभी गांव लाल डोरा मुक्त, सभी मालिकों को प्रॉपर्टी कार्ड वितरित : डीसी

Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
All villages of the district Lal Dora free, property cards distributed to all owners: DC

विज्ञापन
जींद। स्वामित्व योजना के तहत जिले के 293 गांव में लाल डोरे में स्थित संपत्तियों का सर्वे करने उपरांत मालिकों के नाम से प्रॉपर्टी कार्ड तैयार करके वितरित किए गए हैं। जो जिला में 149887 निजी संपत्तियां तथा 3044 सरकारी व पंचायत विभाग की संपत्तियां है।

डीसी ने बताया कि प्रॉपर्टी कार्ड के माध्यम से अब जमीनों की तहसील में कृषि भूमि के तहत रजिस्ट्री करवाई जा सकेगी। स्वामित्व स्कीम से संबंधित समस्त रिकॉर्ड तहसीलदार/नायब तहसीलदारों का भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि निजी संपत्तियों के प्रॉपर्टी कार्ड संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा ग्राम सचिवों के माध्यम से वितरित करवाए जा चुके हैं। यदि किसी ग्रामवासी को उनकी संपत्ति का प्रॉपर्टी कार्ड नहीं मिला है तो वह संबंधित ग्राम सचिव या खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी से संपर्क करें, यदि फिर भी शिकायत का समाधान नहीं होता तो जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी से मिले। डीसी ने बताया कि इसके अतिरिक्त यदि प्रॉपर्टी कार्ड में मालिकों के नाम में कोई गलती है या कोई सुधार चाहते हैं तो संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार के पास अपील दायर करें जो ऐसे ही विवादों के संबंध में फैसला करेंगे। यदि प्रॉपर्टी मालिक तहसीलदार के फैसले से असंतुष्ट रहने पर सिविल कोर्ट जाने का प्रावधान है। इस बारे राजस्व विभाग द्वारा सभी संबंधित राजस्व अधिकारियों को गजट नोटिफिकेशन एक अप्रैल 2022 द्वारा प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed