फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All India Jat Aarakshan Sangharsh Samiti will support wrestlers and farmers

Jind News: पहलवानों और किसानों का साथ देगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति

Thu, 15 Jun 2023 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
All India Jat Aarakshan Sangharsh Samiti will support wrestlers and farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जींद। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति एक बार फिर सक्रिय हो गई है। बुधवार को सफीदों रोड स्थित उत्तम पैलेस में समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि समिति को फिर सक्रिय करने के लिए जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व गांव स्तर पर बैठकें की जाएंगी। यह कार्य एक महीने में ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन करके जाट आरक्षण के लिए आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया ने कहा कि फिलहाल प्रदेश में महिला पहलवानों व किसानों का आंदोलन चल रहा है। महिला पहलवानों की ओर से दिया गया अल्टीमेटम कल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद वह जो निर्णय लेंगी, उसी के अनुसार उनके आंदोलन को मजबूत किया जाएगा। वहीं किसान भी एमएसपी की गारंटी को लेकर आंदोलनरत हैं। वह भी जो निर्णय लेंगे, उस आंदोलन में समिति बढ़-चढ़कर भाग लेगी। फिलहाल हरियाणा में समिति कोई आंदोलन नहीं करेगी। अगस्त में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मेलन होगा। उसमें आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन




राष्ट्रीय संरक्षक यशपाल मलिक ने कहा कि जो बैठकें जिला स्तर, ब्लॉक स्तर व ग्रामीण स्तर पर की जाएंगी, उनमें सभी 36 बिरादरी के लोगों का सहयोग मांगा जाएगा। हरियाणा भाईचारे की मिसाल है, ऐसे में जो लोग 35-एक का नारा दे रहे हैं, उनको करारा जवाब देने के लिए भाईचारा मजबूत करना जरूरी है। बहुत से लोग एक साजिश के तहत इस देश में जातिवाद का जहर घोल रहे हैं। लोगों को इसके बारे में सच्चाई बतानी होगी और आपसी सौहार्द व भाईचारा मजबूत करने के लिए काम करना होगा। बैठक को पलवल के प्रधान अशोक कुमार, फरीदाबाद के महाबीर, सिरसा से चौ. रधीर सिंह, सोनीपत से हरिज्ञान मलिक, हिसार से बलवान सिंह, रोहतक से रमेश कुमार, गुरुग्राम से सुमित्रा दहिया, सुरेंद्र मलिक, कैप्टन रणधीर सिंह चहल, कैप्टन रामकरण दलाल ने भी बैठक को संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने महिला पहलवानों व किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि जो भी समिति निर्णय लेगी, उसी आंदोलन में वह बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




2024 में आरक्षण नहीं मिला तो फिर करना पड़ेगा 2029 तक इंतजार

यशपाल मलिक ने कहा कि सरकार हमेशा चुनाव के नजदीक आकर ही झुकती है, इसलिए जाट आरक्षण के लिए आंदोलन चलाने का यह सही समय है। यदि 2024 में जाटों को आरक्षण नहीं मिला तो फिर हमें 2029 तक इंतजार करना पड़ेगा। वक्त को समझते हुए हमें एकजुट होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed