फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alcohol contract booty

शराब ठेके पर लूट

Thu, 31 Jul 2014 12:19 AM IST
जींद
जींद Updated Thu, 31 Jul 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव ईंटल खुर्द में मंगलवार रात बाइक सवार तीन नाकाबपोश युवकों ने सब बैंड के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर चार हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन और एक शराब की पेटी लूट ली।

बाद में आरोपी पिस्तौल लहराते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर डीएसपी विरेंद्र दलाल, सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर लुटेरे युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शराब ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव रामराये निवासी सुभाष ने गांव ईंटल खुर्द में शराब का सब बैंड बनाया हुआ है। मंगलवार रात को सेल्समैन गांव कुंभा हिसार निवासी राजबीर पर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक सवार तीन नाकाबपोश युवक आए और सब बैंड में घुस गए और सेल्समैन पर पिस्तौल तान दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए नकदी देने की बात कही। इस दौरान एक युवक पिस्तौल ताने रखा जबकि दो युवकों ने सब बैंड के गल्ले को खंगलाना शुरू कर दिया, लेकिन गल्ले में नकदी नहीं मिली। जिसके बाद युवकों ने सेल्समैन के कपड़ों की तलाशी ली। जहां से जेब से चार हजार रुपये की नकदी निकाल ली और सेल्समैन का मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में आरोपी जाते समय एक शराब की पेटी भी उठा ली और बाइक पर सवार होकर हिसार जिले के गांव मिर्चपुर की तरफ फरार हो गए। सेल्समैन राजबीर ने बताया कि उसकी जेब में दिनभर की बिक्री की रकम थी। इस दौरान वह शराब ठेकेदार का इंतजार कर रहे थे वह कैश ले जाते हैं। लेकिन इस दौरान बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए और  पिस्तौल के बल पर नकदी लूट लिया।
शराब की पेटी लेने की बात कहकर खुलवाया गेट
सब बैंड के सेल्समैन राजबीर ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पहले खिड़की से शराब की पेटी देने की बात कही, लेकिन खिड़की में रास्ता कम होने के चलते सब बैंड का गेट खोलकर पेटी देना लगा, इसी दौरान तीनों युवक सब बैंड के अंदर घुस गए और एक युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी।

जब तक वह कुछ समझ पाता मोबाइल छीन लिया और फिर गल्ले को खंगालने लगे, लेकिन वहां पर नकदी नहीं मिली। बाद में उसके कपड़ों की तलाशी ली और नकदी निकाली और शराब की पेटी उठाकर फरार हो गए। बाद में राहगीरों के मोबाइल के माध्यम से इसकी सूचना शराब ठेकेदार सुभाष तथा पुलिस को दी।

पहले भी हुई थी लूट
शराब ठेकेदार सुभाष ने बताया कि लगभग डेढ़ माह पहले उनके गांव लखमीरवाला के शराब ठेके पर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। जहां पर बाइक सवार युवकों ने 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। उसके बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन आज तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा।

अब फिर उनके गांव ईंटल खुर्द में सब बैंड पर वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने लुटेरे युवकों का जल्द से जल्द सुराग लगाने की गुहार लगाई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ लूटपाट का मामला
दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सदर थाना प्रभारी विक्रम सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed