{"_id":"65a4318985c7c4b7690eed56","slug":"akshat-kalash-yatra-taken-out-in-kheda-khemavati-jind-news-c-199-1-jnd1001-11682-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेड़ा खेमावती में निकाली अक्षत कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेड़ा खेमावती में निकाली अक्षत कलश यात्रा
Mon, 15 Jan 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी22: खेड़ा खेमावती गांव में निकाली जा रही पूजित अक्षत कलश यात्रा। संवाद
सफीदों। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उपमंडल के खेड़ा खेमावती गांव में रविवार को श्रीराम नाम के जयघोष के साथ पूजित अक्षत कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला सचिव प्रमोद गौत्तम, प्रसार प्रमुख सत्यदेव चौबे व पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजीव गौतम ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुआना प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह नंबरदार ने की।
अक्षत कलश यात्रा में बड़ी तादाद में महिलाएं व युवा सिर पर कलश रखकर यात्रा में साथ चलीं। यात्रा में मौजूद श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष करते हुए डीजे की मधुर भजनों की धुनों पर झूमते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम से समूचा खेड़ा खेमावती गांव राममय हो गया। यात्रा के दौरान ने ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा की व भगवान राम की आरती उतारकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पूजित अक्षत, श्रीराम मंदिर का चित्र व पत्रक वितरित किया जाएगा। प्रमोद गौतम ने कहा के 500 वर्ष के संघर्ष के उपरांत रामलला अपने निवास में विराजेंगे और यह हमारा परम सौभाग्य है कि हम सब इस अलौकिक दृश्य को अपनी आंखों से देख रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 22 जनवरी को दीपावली जैसा माहौल बना दें। उन्होंने बताया कि इस दिन पूरे क्षेत्र के हर धार्मिक स्थान पर बड़े-बड़े अनुष्ठान आयोजित किए जा रहे है और हर किसी को इस अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर राम सिंह खेड़ा, भूपेंद्र सिंह, नरेश पांचाल, सतीश पांचाल, विजय भार्गव, सतबीर बीरवाल, शमशेर सिंह, किताबों, नीलम, सविता, टीना, हिमांशी दुर्गा मौजूद थी।