फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Akhand Jyot reached Safidon from Khatu Shyam Dham Chulkana

Jind News: खाटू श्याम धाम चुलकाना से अखंड ज्योत सफीदों पहुंची

Wed, 26 Feb 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 26 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Akhand Jyot reached Safidon from Khatu Shyam Dham Chulkana
25जेएनडी34: चुलकाना धाम से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
सफीदों। श्री खाटू श्याम प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री खाटू श्याम धाम चुलकाना से अखंड ज्योत मंगलवार का नगर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सतनारायण मंदिर में पहुंची। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंगलवार अल सुबह ही सफीदों से चुलकाना धाम पहुंच गए थे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना करके पूरी श्रद्धा के साथ वहां से ज्योत को लिया और पैदल ही वहां से रवाना हुए। मंगलवार को सायं को श्रद्धालु ज्योत को लेकर पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री सतनारायण मंदिर में पहुंचे। इस ज्योत यात्रा में श्रद्धालु हाथ में बाबा श्याम का निशान उठाए हुए थे और भजनों की धून नाचते-गाते हुए चल रहे थे। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने हारे के सहारे की जय, बाबा श्याम की जय व खाटू नरेश की जय के गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा में काफी तादाद में महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने भजन गाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। जैसे ही यह ज्योत मंदिर में पहुंची तो श्रद्धालुओं का जोश देखते ही बनता था। ज्योत को पुजारी मनोज शर्मा ने प्रधान राकेश गोयल के हाथों से मंदिर में विराजमान कराया।
विज्ञापन

मंदिर समिति के प्रधान राकेश गोयल ने बताया कि मंदिर में हारे के सहारे बाबा श्याम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है। इसको लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह से सजाया गया गया है और भव्य तैयारियां चल रहीं हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिमा स्थापना को लेकर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बाबा श्याम चुलकाना धाम से पदयात्रा करके ज्योति लाई गई है। 26, 27 व 28 फरवरी को मंदिर प्रांगण में हर रोज सायं सात बजे भजन कीर्तन होगा। एक मार्च को दोपहर एक बजे नगर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी और उसी दिन रात को आठ बजे संकीर्तन होगा। अगले दिन दो मार्च को सुबह 10 बजे बाबा श्याम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी और दोपहर 12 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में शिरकत करके धर्म लाभ कमाएं।

25जेएनडी34: चुलकाना धाम से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

25जेएनडी34: चुलकाना धाम से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

25जेएनडी34: चुलकाना धाम से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

25जेएनडी34: चुलकाना धाम से ज्योत लेकर पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed