{"_id":"673cd6264865eaad2108368d","slug":"air-pollution-is-suffocating-breathing-becomes-difficult-while-walking-jind-news-c-199-1-sroh1006-125944-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दम घोंट रहा वायु प्रदूषण, चलने-फिरने में फूल रहीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दम घोंट रहा वायु प्रदूषण, चलने-फिरने में फूल रहीं सांसें
विज्ञापन
19जेएनडी08-जयंती मंदिर के सामने निर्माणाधीन पगडंडी पर पत्थर की घिसाई के दौरान उड़ रही धूल। संवा
जींद। जिले में वायु प्रदूषण लगातार गंभीर होता जा रहा है। बाहर सिर्फ धुआं ही धुआं दिखाई देता है। लोगों का अब वायु प्रदूषण से दम घुटने लगा है। अब घर में भी राहत नहीं मिल पा रही है। चलने-फिरने में सांस फूल रही है। मंगलवार को जिले का एक्यूआई स्तर 434 रहा। जिले में लागू ग्रैप-4 के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
शहर में चल रहे सरकारी कार्य बिना रोक-टोक के धड़ल्ले से चल रहे हैं। केंद्र सरकार ने बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान-4 यानी ग्रैप-4 की पाबंदियां लागू की हुई है। इसके बाद भी पर्यावरण मानकों को नजर अंदाज किया जा रहा है। इसके कारण पिछले कई दिनों से जींद में वायु प्रदूषण का स्तर (वायु गुणवत्ता सूचकांक) एक्यूआई बेहद खराब की श्रेणी में है। मंगलवार को शहर के रेलवे रोड पर निर्माणाधीन डिवाइडर पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा कई स्थानों पर कूड़ा भी जलता मिला।
वहीं, सेक्टर-11 में गली की खुदाई का कार्य भी चल रहा था। इन सब कार्यों के बारे में जानकारी होने के बावजूद भी प्रशासन बेखबर बना हुआ है। ग्रैप-4 लागू होते ही प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए थे। अब जिला प्रशासन ने छठी से 12वीं तक की कक्षाओं को भी बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन कक्षाओं की भी अब ऑनलाइन पढ़ाई होगी। यदि वायु प्रदूषण से हालात ओर ज्यादा खराब हुए तो ऑड-इवन आधार पर गाड़ियों का रोड पर चलाने के अलावा कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों समेत गैर आपातकालीन कमर्शियल गतिविधियों को भी बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
ग्रैप-4 लागू होने के बाद भी नहीं रोका कार्य
शहर के रेलवे रोड पर पिछले कई दिनों से पगडंडी का निर्माण चल रहा है। हालांकि निर्माण अंतिम चरण में है। पगडंडी को सुंदर बनाने के लिए दोनों तरफ पत्थर लगाए जा रहे हैं, लेकिन पत्थर को तराशने और काटते समय ज्यादा धूल उड़ती है। इसके अलावा निर्माण सामग्री के पास से गुजरते वाहन भी धूल का गुबार छोड़ जाते हैं, जिससे वहां दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी होती है। जिले में ग्रैप-3 और चार को लागू हुए कई दिन हो चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अब तक निर्माण कार्य रूकवाया नहीं है। इसके अलावा सेक्टर-11 में गली की खुदाई का कार्य चल रहा है, जो कि ग्रैप-4 के नियमों की सरेआम उल्लंघना है।
वर्जन
जहां भी सरकारी या अन्य जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं, वहां पर नोटिस भिजवाए जा चुके है। यदि अब भी निर्माण कार्य चल रहे हैं तो उनको तुरंत रूकवाया जाएगा। ग्रैप-4 के निमयों का सख्ती से पालन किया जाएगा।
-गुलजार मलिक, नगरायुक्त, जींद