फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Air pollution increased again, AQI reached 310

फिर बढ़ा वायु प्रदूषण, 310 पहुंचा एक्यूआई

Thu, 10 Nov 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Air pollution increased again, AQI reached 310
जींद। बीते मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार को वायु प्रदूषण में काफी सुधार हुआ था लेकिन अब वीरवार को फिर से वायु प्रदूषण पहले के स्तर पर ही पहुंच गया है। वीरवार को एक्यूआई 310 दर्ज किया गया, जोकि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। रात को एक्यूआई 431 तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद ऐसा लग रहा था कि अब वायु प्रदूषण में कमी आ जाएगी। इसका असर बुधवार को देखने को भी मिला था। वीरवार को फिर से वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी हो गई। एक्यूआई 310 पहुंचने के साथ ही यह रेड जोन में चला गया है। इससे लोगों को फिर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि वीरवार को लोगों की आंखों में जलन तो महसूस नहीं हुई लेकिन सांस में काफी परेशानी हो रही है। अस्थमा रोगियों को इससे काफी दिक्कत हो रही है। पांडु पिंडारा स्थित कृषि विभाग के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने कहा कि एक-दो दिन में बारिश की संभावना है, उसके बाद ही वायु प्रदूषण कम हो पाएगा। लोगों को पराली जलाने से बचना चाहिए। यह भी वायु प्रदूषण का एक बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed