{"_id":"67e1afa163506157b50735fb","slug":"agreement-and-sale-prohibited-in-illegal-colonies-jind-news-c-199-1-jnd1002-131993-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध कॉलोनियों में एग्रीमेंट, बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध कॉलोनियों में एग्रीमेंट, बिक्री पर रोक
Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिलाधीश के आदेशानुसार तहसील उचाना क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई जारी है।
पहले भी इन कॉलोनियों में एग्रीमेंट और बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे। जिला योजनाकार अंजू ने बताया कि जांच में पता चला कि पहले दिए गए आदेश में गांव पालवां की जमीन के खसरा नंबर 65//11 मिन, 12 मिन, 19 मिन, 20 मिन गलती से दर्ज हो गए थे।
असल में यह जमीन गांव उचाना कलां की राजस्व संपत्ति में पाई गई है। अब संशोधित जानकारी के अनुसार अवैध कॉलोनी खसरा नंबर 208//12, 19/1, 20/1, 11, ( गांव उचाना कलां तहसील उचाना) में स्थित है। इन नए खसरा नंबरों में किसी भी तरह का एग्रीमेंट या बिक्री नहीं की जाए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इन संशोधित खसरों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि अवैध कॉलोनियों के विस्तार को रोका जा सके और लोग ठगी से बच सकें।
उचाना शहरी क्षेत्र में राजस्व एस्टेट उचाना कलां के खसरा नंबर 207//15, 16, 25/1, 14, 17/1, 17/2, 24/1 पर बिना विभागीय स्वीकृति (लाइसेंस सीएलयू एनओसी) के अवैध कॉलोनी बनाई जा रही है। इस पर भी कानूनी कार्रवाई हो रही है।