फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Agrawal Samaj organised a grand procession on the occasion of Agrasen Jayanti in Narwana.

Jind News: नरवाना में अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Tue, 23 Sep 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agrawal Samaj organised a grand procession on the occasion of Agrasen Jayanti in Narwana.
22जेएनडी39-अग्र कुल के 18 गौत्र घोड़ों पर सवार होकर यात्रा में शामिल होते बच्चे। स्रोत आयोजक - फोटो : शहर ​​स्थित एक बाइक शोरूम में बाइक लेने के लिए जानकारी करते लोग।
नरवाना। सोमवार को अग्रवाल समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में अग्रसेन चौक स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद अन्न क्षेत्र से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्ग से होकर सनातन धर्म मंदिर के पास अग्रसेन चौक पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में तीन रथ शामिल थे। एक रथ पर महाराजा अग्रसेन, एक पर माता लक्ष्मी और एक रथ पर बाबा गैबी साहब महंत अजय गिरी विराजमान थे। इसके अलावा अग्र कुल के 18 गौत्र घोड़ों पर सवार होकर यात्रा में भाग लेने वाले लोगों ने उत्सव को और भी भव्य बना दिया।
विज्ञापन

यात्रा में दुर्गा माता, लव कुश, एक रुपया एक ईंट सहित कई झांकियां भी शामिल थीं जो नगरवासियों का ध्यान खींचने का मुख्य केंद्र बनी। शोभायात्रा अन्न क्षेत्र से प्रारंभ होकर पतराम नगर की मुख्य गली, आर्य स्कूल के पीछे वाली गली, मॉडल टाउन, टैक्सी स्टैंड, न्यू बस स्टैंड रोड, भगत सिंह चौक, अपोलो चौक व रेलवे रोड से होकर अग्रसेन चौक पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समाज के संरक्षक रोहताश सिंगला, उप प्रधान नरेश जैन, महासचिव मुकेश अग्रवाल, कैशियर अर्जुन गोयल, मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल, संयुक्त सचिव नत्थूराम गोयल, अनिल आर्य, संजय चौधरी, अचल मित्तल, अनिल उर्फ टीना, मोहित बंसल, संजीव गर्ग, संजय मित्तल, अमनदीप गुप्ता और मुकेश भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed