फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aggarwal Youth Club has been celebrating Ganpati Mahotsav for eight years

Jind News: आठ साल से गणपति महोत्सव मना रहा अग्रवाल यूथ क्लब

Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal Youth Club has been celebrating Ganpati Mahotsav for eight years
विद्यार्थियों को उनके हितों के बारे में जानकारी देते हुए हितेश ढांडा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अग्रवाल यूथ क्लब पिछले आठ साल से स्कीम नंबर 19 में गणपति महोत्सव मना रहा है। स्कीम नंबर 19 में पंडाल लगाकर रात को श्रीगणेश जी का कीर्तन किया जा रहा है। उन्होंने तीन लाख खर्च विसर्जन के लिए दिल्ली से श्रीगणेश जी की 51 प्रतिमाएं मंगवाई हैं। इनमें एक प्रतिमा साढ़े पांच फीट की है।
इन प्रतिमाओं का विसर्जन वीरवार शाम को नदी में किया जाएगा। इससे पहले वीरवार सुबह हवन किया जाएगा। इसके बाद श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना की जाएगी। फिर दोपहर को भंडारा लगाया जाएगा। शाम को धूमधाम से गणपति की प्रतिमा को नदी (हांसी ब्रांच नहर) पर ले जाया जाएगा और फिर वहां पर सभी 51 मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन


अग्रवाल यूथ क्लब ने 19 सितंबर को शहर की सेठों वाली धर्मशाला से स्कीम नंबर-19 में श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित की थी। शहर के लोग और महिलाओं ने हिस्सा लिया था। वह नाच-गाकर श्रीगणेश जी की प्रतिमा के साथ स्कीम नंबर-19 पहुंचे थे। 51 गणपति जी का शानदार तरीके से दरबार सजाया गया था। इसमें मुख्यातिथि के रूप में अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कांग्र्रेस नेता पवन गर्ग, कुलवंत गोयल, विनोद गोयल, बलजीत रेढू और राजू लखीना ने शिरकत की थी। रात के भजन कार्यक्रम में वृंदावन बरसाना ने साध्वी पूर्णिमा (पूनम), हांसी से राघवेंद्र सरकार, हिसार से अभिवन ऐरन और शृंगार सेवर अतुल गोयल पहुंचे थे। बुधवार को मुख्यातिथि श्रीश्याम धर्मार्थ ट्रस्ट जींद से महावीर गोयल, वृंदावन से नंदकिशोर शर्मा (नंदू भैयाजी), रेशमी शर्मा और नरेश भजनी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल यूथ क्लब के संरक्षक मयंक गर्ग और प्रधान जतिन गर्ग ने बताया कि पिछले आठ साल से श्री गणपति महोत्सव मना रहा है। उनकी संस्था में 40 सदस्य कार्य कर रहे हैं। वह हर साल खुद ही पैसे एकत्रित कर गणपति महोत्सव मनाते हैं। इस बार भी महोत्सव पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होंगे। तीन लाख से दरबार का शृंगार और श्रीगणेश जी की 51 प्रतिमाएं दिल्ली से मंगवाई गई हैं।

विद्यार्थियों को उनके हितों के बारे में जानकारी देते हुए हितेश ढांडा।  संवाद

विद्यार्थियों को उनके हितों के बारे में जानकारी देते हुए हितेश ढांडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed