{"_id":"68fa701377d72a220f0b283a","slug":"after-the-festival-markets-are-deserted-waiting-for-the-wedding-season-jind-news-c-199-1-jnd1010-142812-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: त्योहार के बाद बाजारों में सन्नाटा, शादी के सीजन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: त्योहार के बाद बाजारों में सन्नाटा, शादी के सीजन का इंतजार
Thu, 23 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
23जेएनडी09 : शहर के बाजाराें में छाया सन्नाटा। संवाद 23जेएनडी09 : शहर के बाजाराें में छाया
जींद। दिवाली के बाद शहर के बाजारों में अब सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ दिन पहले दुकानों के बाहर कतारें लगी थीं वहीं बाजार अब खाली नजर आ रहे हैं। त्योहारों के बाद अब बाजार सुनसान दिखाई दे रहा है। त्योहारी सीजन में लोगों ने कपड़े, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मिठाई, उपहार और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की थी।
दुकानदारों ने भी स्टॉक बढ़ाकर रखा था और देर रात तक दुकानें खुली रहती थीं। सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल हो गया था। वाहन चालकों को बाजारों में जाम से जूझना पड़ा। हर साल की तरह इस बार भी बाजारों में भारी भीड़ रही लेकिन त्योहार खत्म होते ही ग्राहकों की आवाजाही लगभग बंद हो गई।
दुकानदारों ने बताया कि अब शादी सीजन में बाजारों में दोबारा रौनक लौटेगी। शादी के सीजन में सिलाई, ब्यूटी पार्लर, फूलों, हलवाई, बैंड-बाजे, टेंट हाउस, और साउंड सिस्टम वालों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बॉक्स
त्योहारी सीजन के बाद अब बाजारों चहल-पहल कम हो गई है। दुकानदारों के पास ग्राहक नहीं है। शादी का सीजन बाजारों को फिर से गुलजार कर देगा। इसको लेकर दुकानदारों को कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
वर्जन
एक नवंबर से शादी के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे जो छह दिसंबर तक चलेंगे। इन दिनों में शादी करना शुभ रहेगा।
- नवीन शास्त्री, पुजारी, जयंती मंदिर जींद