फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After repairs, the country's first hydrogen train reached Jind from Shakurbasti.

Jind News: मरम्मत के बाद शकूरबस्ती से जींद पहुंची देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

Tue, 12 May 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
After repairs, the country's first hydrogen train reached Jind from Shakurbasti.
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन की फिर उम्मीदें बढ़ गई हैं। तकनीकी मरम्मत और जरूरी परीक्षणों के बाद हाइड्रोजन ट्रेन शकूरबस्ती से वापस जींद पहुंच गई है।
विज्ञापन

हाइड्रोजन ट्रेन में कुछ तकनीकी सुधार किए जाने थे। करीब एक सप्ताह पहले ट्रेन को जींद से दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन भेजा गया था। विशेषज्ञों की टीम ने हाइड्रोजन सिस्टम, सुरक्षा मानकों और अन्य तकनीकी उपकरणों की गहन जांच की। सभी जरूरी सुधार पूरे होने के बाद अब माना जा रहा है कि ट्रेन का संचालन जल्द ही सोनीपत रूट पर शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन

अब ट्रेन के ट्रायल और संचालन को लेकर तैयारियां तेज होने की संभावना है। ट्रेन में सुरक्षा और तकनीकी मानकों को प्राथमिकता दी जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही नियमित संचालन के लिए हरी झंडी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

28 अप्रैल को सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग अपने स्पेशल रेलवे कोच से हाइड्रोजन ट्रेन के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की थी। हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई है जिसके आने का इंतजार है।
वहीं 30 अप्रैल को जंक्शन स्थित हाइड्रोजन प्लांट का लखनऊ से आरडीएसओ के महानिदेशक प्रभास दनसना ने निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed