फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After getting engaged, he sexually abused the girl and then broke off the relationship

Jind News: .सगाई होने के बाद युवती का किया यौन शोषण, फिर तोड़ा रिश्ता

Sun, 28 Sep 2025 08:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Sep 2025 08:45 AM IST
विज्ञापन
After getting engaged, he sexually abused the girl and then broke off the relationship
जींद। सदर थाना क्षेत्र की युवती के साथ कैथल जिले के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने सगाई भी कर ली लेकिन बाद में रिश्ता तोड़ दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने, धमकी, ब्लैकमेलिंग समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस एफआईआर में बताया कि ईंटल निवासी राकेश ने उसका कैथल जिले के देवबन निवासी सुमित के साथ रिश्ता पक्का करवाया था। उसकी सुमित के साथ सगाई भी हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सुमित ने एक दिन उसे मिलने के लिए बुला लिया और दुष्कर्म किया। सुमित ने उसके कुछ फोटो भी खींच लिए थे। शादी के लिए कहा तो सुमित और उसका पिता आगे का समय देते रहे। इसके बाद भी सुमित ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और बाद में उसके परिवार के लोग शादी करने से मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दबाव डाला तो उन्हें धमकी दी गई। सुमित ने ब्लैकमेल कर कई माह तक उसका यौन शोषण किया। सुमित के पिता और राकेश ने भी उसे और उसके परिवार को धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed