{"_id":"69fe291601da287af20d616c","slug":"after-four-years-of-training-tanu-became-a-lieutenant-jind-news-c-199-1-sroh1006-153025-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चार साल की ट्रेनिंग के बाद तनु बनीं लेफ्टिनेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चार साल की ट्रेनिंग के बाद तनु बनीं लेफ्टिनेंट
विज्ञापन
08जेएनडी05-तुन
जींद। शहर की बेटी तनु ने भारतीय सेना की मेडिकल लाइन में लेफ्टिनेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। तनु की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी तनु के दादा जेबी दलाल ने बताया कि पोती बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थी।
उसने अपनी स्कूली शिक्षा शहर के इंडस पब्लिक स्कूल से पूरी की और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा अच्छे अंकों से पास की। इसके बाद उसका चयन मिलिट्री नर्सिंग सर्विस में हो गया।
तनु ने बेंगलुरु में चार साल की कठिन ट्रेनिंग पूरी की। शुक्रवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में वह लेफ्टिनेंट के पद पर पास आउट हुई।
दादा जेबी दलाल ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में बेटों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे आगे बढ़कर नाम कमा रही हैं।
तनु की नियुक्ति पुणे स्थित मिलिट्री अस्पताल में हुई है। उसकी उपलब्धि से युवाओं, विशेषकर बेटियों को प्रेरणा मिलेगी। तनु के पिता राकेश कुमार ने बेटी की सफलता को गर्व का पल बताया। संवाद