फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After four days of dense fog, the sun finally shone on Wednesday.

Jind News: चार दिन से छाई घनी धुंध के बाद बुधवार खिली धूप

Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
After four days of dense fog, the sun finally shone on Wednesday.
24जेएनडी15: सीआरएसयू में धूप सेंकते हुए विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। जिले में बीते चार दिन से छाई घनी धुंध और शीतलहर के बाद बुधवार को आमजन को बड़ी राहत मिली। सुबह के समय आसमान साफ रहा और तेज धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध कम होने के कारण दृश्यता बेहतर रही। इससे सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चल सका और बाजारों, सड़कों पर रौनक नजर आई।
पिछले कई दिनों से लगातार धुंध छाए रहने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा था। सुबह और शाम के समय दृश्यता बेहद कम हो जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को भी सर्दी व धुंध के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

बुधवार को धूप निकलने से लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले और बाजारों में चहल-पहल बढ़ी।वहीं, मौसम में सुधार का सबसे अधिक फायदा किसानों को होता दिखाई दे रहा है। लगातार नमी और धुंध के कारण किसान फसलों में कीटनाशक का छिड़काव और खाद डालने का कार्य नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंध की वजह से खेतों में फफूंद और रोग लगने की आशंका भी बढ़ गई थी लेकिन मौसम साफ होने से अब किसान अपनी रुकी हुई कृषि गतिविधियां दोबारा शुरू कर सकेंगे। धूप निकलने से खेतों में नमी कम होगी। इससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।
किसान में राहत मिलने की उम्मीद जगी
मौसम साफ रहने से गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों में रोग नियंत्रण के लिए उचित समय पर कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकेगा। साथ ही, खाद डालने का कार्य भी सुचारू रूप से किया जा सकेगा। इससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी। बीते कई दिनों से मौसम ठीक न होने के कारण किसान चिंतित थे लेकिन अब उन्हें राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

वर्जन
आने वाले दिनों में ठंड रहने की संभावना है लेकिन फिलहाल धुंध से राहत मिलने से आमजन ने राहत महसूस की है। आगामी एक से दो दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है। किसान खेतों में जरूरी काम धूप निकलने से जल्दी निपटा सकते हैं। -डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article