फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   after a month the work of creating a property id started

एक महीने बाद प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम शुरू

Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
after a month the work of creating a property id started
करीब एक महीने से रुका हुआ प्रॉपर्टी आईडी बनाने का काम सोमवार से फिर शुरू हो गया है। इस बार आवेदन प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। यह काम शुरू होने से लोगों को काफी राहत मिली है। प्रॉपर्टी आईडी के बिना न तो प्लाटों की रजिस्ट्री हो रही थी, न ही लोन व अन्य प्रक्रिया।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय विभाग के पोर्टल में बदलाव के चलते प्रॉपर्टी आईडी का काम रुका हुआ था। पहले की प्रक्रिया में यदि किसी प्लॉट या मकान को नंबर नहीं मिला है और उसका मालिक आवेदन करता है तो उसे साथ लगते नंबर पर ए-बी लगा कर नई आईडी दी जाती थी। इसमें दिक्कत आई कि कुछ लोगों ने आधा प्लॉट बेच दिया और तकनीकी रूप से यह दो प्लॉट हो गए। इस पर नगर परिषद के रिकॉर्ड में मिलान नहीं हो रहा था। ऐसे में अब ऑनलाइन व्यवस्था की गई है कि जो भी प्रॉपर्टी आईडी बनेंगी, वह रजिस्ट्री में दर्ज क्षेत्रफल के अनुसार ही होंगी। हालांकि नए नंबर व एक ही प्लॉट के दो भाग होने पर पहले वाली ही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

प्रोफार्मा पर होगी रिपोर्ट
प्रॉपर्टी आईडी के लिए आवेदन करने के लिए साधारण कागज पर एक आवेदन किया जाता है। पहले तमाम संबंधित अधिकारी इसी कागज पर अपनी रिपोर्ट करते थे। अब इसकी जगह एक प्रोफार्मा शुरू किया गया है। अधिकारी इसमें तमाम विवरण अलग-अलग जानकारी के कॉलम में दर्ज करेंगे। इससे रिकार्ड बनाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सोमवार से प्रॉपर्टी आईडी का काम शुरू हो गया है, लेकिन बारिश के कारण आवेदन नहीं आए। जैसे ही आवेदन आएंगे, नई प्रक्रिया के अनुसार प्रॉपर्टी आईडी बनाई जाएंगी।
- सुशील कुमार, कार्यकारी अधिकारी, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed