फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 20 years again Sarpanch elected unanimously in Gurukul Kheda village of Jind

Jind: गुरुकुल खेड़ा में 20 साल के बाद फिर बना सर्वसम्मति से सरपंच, साधुराम के नाम पर जताई सहमति

Tue, 18 Oct 2022 10:25 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Oct 2022 10:25 PM IST
सार

हरियाणा में पंचायत चुनाव का एलान होने के बाद जींद जिले के कई गांवों से भाईचारे का संदेश देते हुए सर्वसम्मति से सरपंच बनाने का संदेश आ चुका है। मंगलवार को गुरुकुल खेड़ा गांव में भी ग्रामीणों ने हाथ उठाकर साधुराम के नाम पर सहमति जताई है। 

विज्ञापन
After 20 years again Sarpanch elected unanimously in Gurukul Kheda village of Jind
साधुराम, जिनके नाम पर सरपंच पद को लेकर गुरुकुल खेड़ा में बनी है सहमति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जींद जिले के उचाना हलका के गांव सफाखेड़ी, उचाना खुर्द, दरोली खेड़ा, हसनपुर गांव के बाद अब गुरुकुल खेड़ा गांव में हुई भाईचारे की पंचायत में सर्वसम्मति से साधुराम के नाम पर सरपंच पद के लिए सहमति बनी। मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में सभी समाज के लोगों ने शामिल होकर साधुराम के नाम पर हाथ उठा कर इस पर अपनी सहमति जताई। इस तरह की भाईचारे की पंचायत में सरपंच पद को लेकर सहमति से इन गांवों से भाईचारे का संदेश उचाना ही नहीं बल्कि प्रदेश के हर गांव में जा रहा है।  

विज्ञापन


गुरुकुल खेड़ा गांव में 20 साल के बाद सर्वसम्मति सरपंच पद के नाम को लेकर बनी है। पंचायत में फैसला लिया गया कि सरपंच पद के नाम को लेकर एक ही नामांकन गांव की तरफ से होगा। निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र ने बताया कि सरपंच पद के नाम पर सहमति होना भाईचारा का प्रतीक है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sonipat: 10 हजार की रिश्वत लेते डीड राइटर और एचबीएस कर्मी गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की भाईचारे की पंचायतों से भाईचारे का संदेश पूरे प्रदेश में जाता है। चुनाव के दौरान आपस में मनमुटाव तक हो जाते है जो सदियों तक चलते रहते है। सर्वसम्मति से जहां चुनाव को लेकर होने वाला उम्मीदवारों का खर्च बचता है तो भाईचारा भी गांव में कायम रहता है।


साधुराम ने कहा कि जो गांव की हर बिरादरी द्वारा सरपंच पद को लेकर उनके नाम पर सहमति जताई है उस विश्वास को वो हमेशा कायम रखेंगे। गांव में बिना किसी भेदभाव के सबकी सहमति से विकास कार्य करवाएंगे। गांव ने जो फैसला लेकर भाईचारे की मिशाल कायम की है उसका वो ताउम्र आभारी रहेंगे।

इस अवसर पर करसिंधु गांव से रामफल, पाला, वजीर, चुडिय़ा, भज्जा, सूबा प्रधान, पूर्व सरपंच राजेंद्र, पूर्व सरपंच तेलू, निवर्तमान सरपंच सुरेंद्र, सूरजमल, रामचंद्र, ऋषिया नंबरदार,  सुभाष नंबरदार, दिलबाग, सुखबीर, पप्पू, धोला, भान सैन, ऋषिपाल चौहान, कर्मबीर भौंसले, रामफल खटकड़, सतपाल एलबीओ, गुलाबा, दिलबाग धानक, सुरेश वाल्मीकि, बलबीर जीत, मिक्कड़, संदीप, नवीन, भूरिया, अमरी, सोनू व महाबीर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed