फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 20 days, there were 805 deaths, 7015 gatherings and 206 registries.

Jind News: 20 दिन बाद 805 इंतकाल, 7015 जमाबंदी और 206 रजिस्ट्री हुईं

Tue, 06 Aug 2024 04:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 06 Aug 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
After 20 days, there were 805 deaths, 7015 gatherings and 206 registries.
05जेएनडी14-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद
जींद। कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में लोगों की भारी भीड़ रही। हड़ताल के 20 दिन बाद लोग अपने कार्य करवाने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे। इसके लिए लोग सुबह ही खिड़की पर खड़े हो गए थे। ई-दिशा केंद्र में भी सभी काउंटर खुले। वहां पर भी लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सोमवार को रजिस्ट्री करवाने के लिए 343 टोकन काटे गए। इनमें से 206 की रजिस्ट्री हुई। इसके अलावा 805 इंतकाल और 7015 जमाबंदी समेत अन्य कार्य हुए। ई-दिशा केंद्र में भी सीएम विंडो से संबंधित शिकायत, ड्राइविंग लाइसेंस, आर्य प्रमाणपत्र, आरसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र भी बनाए गए।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से लोग 19 दिन से तहसील कार्यालय और ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रहे थे, लेकिन बिना कंप्यूटर ऑपरेटर्स के उनके कार्य नहीं हो पा रहे थे। अब कंप्यूटर ऑपरेटर्स के हड़ताल से लौटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हड़ताल खत्म होने से लोगों के अटके हुए कार्य पूरे हो पाएंगे। हड़ताल के बाद सोमवार को पहले दिन तहसील और ई-दिशा केंद्र में पूरा दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। कंप्यूटर ऑपरेटर भी अपने कार्य में जुटे रहे। तहसील और ई-दिशा केंद्र में अब काम सुचारु रूप से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर ऑपरेटर्स को काम निपटाने का किया आह्वान

पिछले 19 दिन से चल रही हड़ताल के कारण लोगों के तहसील और ई-दिशा केंद्र से संबंधित कार्य अटक गए थे। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। कंप्यूटर ऑपरेटर्स से आह्वान है कि वे अब लोगों के अटके हुए कार्य गंभीरता से पूरा करें। -राजेश गौतम, प्रदेश संयोजक, कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ।


सोमवार को सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल से लौट आए। तहसील और ई-दिशा केंद्र में सभी सेवाएं चालू हो गई हैं। सोमवार को तहसील कार्यालय में 206 रजिस्ट्री हुईं। इसके अलावा अन्य कार्य भी सुचारु रूप से हुए।-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद।

05जेएनडी14-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद

05जेएनडी14-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद

05जेएनडी14-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद

05जेएनडी14-तहसील कार्यालय के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed