{"_id":"68a762e9fb2b15b64803c498","slug":"advocate-inspired-farmers-to-do-organic-farming-jind-news-c-199-1-jnd1002-139662-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अधिवक्ता ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अधिवक्ता ने किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए किया प्रेरित
Thu, 21 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
21जेएनडी22-हमेटी में आयोजित शिविर में भाग लेने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र देते हुए मुख्यातिथि।
जींद। किसान युवा क्लब की संस्थापक सदस्य अधिवक्ता बबीता यादव ने कहा कि आज के समय में कृषि में आत्मनिर्भरता और जैविक खेती की मांग बढ़ रही है व हमें इस दिशा में मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि वे पारंपरिक ज्ञान के साथ-साथ नई तकनीकों का भी उपयोग करें ताकि उनकी उपज में वृद्धि हो और उन्हें बेहतर लाभ मिल सके।
केवाईसी संस्थापक सदस्य अधिवक्ता बबीता यादव हरियाणा कृषि प्रबंधन और विस्तार प्रशिक्षण संस्थान जींद में आयोजित किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने किसानों को जैविक खेती और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में किसानों को जैविक खेती का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
अधिवक्ता बबीता यादव ने अपने संबोधन में किसानों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर हमेटी के डायरेक्टर डॉ. कर्मचंद और डॉ. सुभाष चंद्र ने भी किसानों को संबोधित किया और कृषि के क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों से अवगत कराया।