फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Advise against drug abuse from childhood: ADC

बाल्यावस्था से नशे के खिलाफ करें जागरूक : एडीसी

Mon, 05 Feb 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Advise against drug abuse from childhood: ADC
05जेएनडी18-स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। स्वयं
जींद। बाल्यावस्था से ही बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक करना होगा, क्योंकि जन चेतना लाकर ही समाज में नशा जैसी बुराई को खत्म किया जा सकता है। शिक्षण संस्थाओं में भी बच्चों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएं, ताकि वे दूसरे बच्चों को भी जागरूक कर सकें। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने यह निर्देश सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे माह में एक बार जिले में पड़ने वाले सभी नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करें। केंद्र में आए नशा छोड़ने वाले युवाओं को दी जाने वाली सुविधा और दवा की जांच करें। चूंकि नशे की रोकथाम को लेकर सरकार और प्रशासन काफी गंभीर है। नशा युवाओं को अपनी गिरफ्त में ले सकता है। ऐसे में बाल्यावस्था में ही बच्चों को नशे के गलत प्रभावों को लेकर जागरूक कर दिया जाए तो क्षेत्र से नशे को पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है। बच्चों को नशे से बचाने के लिए स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के बदलते व्यवहार की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। बच्चे स्कूल में ज्यादा समय बिताते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में बच्चों के बदलते व्यवहार पर ज्यादा नजर रखी जा सकती है। एडीसी ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों का घर पर भी ध्यान रखें। उन्हें किसी न किसी खेल में अवश्य भाग दिलवाएं, ताकि उनका शरीर स्वस्थ व हृष्ट-पुष्ट बने। वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हमारा नैतिक कर्तव्य है कि हम सब अपने आस-पास रहने वाले लोगों को भी नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताएं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. गोपाल गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी विजय लक्ष्मी, उप सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. संकल्प मौजूद रहे।

05जेएनडी18-स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। स्वयं

05जेएनडी18-स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed