फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Adulterated Desi Ghee manufacturing factory caught in Jind

Jind: मिलावटी देसी घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी, सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, कई कंपनियों के डिब्बे बरामद

Wed, 21 Jun 2023 10:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 21 Jun 2023 10:19 PM IST
सार

जींद में शहर थाना पुलिस ने मिलावटी देसी घी बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। फिलहाल घी का नापतोल नहीं हुआ है। सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की सहायता से घी के सैंपल लिए हैं। 

विज्ञापन
Adulterated Desi Ghee manufacturing factory caught in Jind
नोवा कंपनी के डब्बे बरामद। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में जाट कॉलेज के पीछे स्थित श्याम कॉलोनी के एक मकान में शहर थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को एक मकान में चलाई जा रही मिलावटी घी की फैक्टरी को पकड़ा है। पुलिस ने यहां से मिलावटी घी तैयार करने का मैटेरियल, रिफाइंड ऑयल जिसमें एसेंस डाल कर घी तैयार किया जाता था व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की सहायता से घी के सैंपल लिए हैं। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


कई कंपनियों के डिब्बे बरामद
इसके अलावा फैक्टरी से भारी मात्रा में नोवा, अमूल, सांझी, अनिक कंपनियों के खाली डिब्बे भी बरामद किए। शहर थाना के जांच अधिकारी दीपक ने बताया कि सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। फिलहाल फैक्टरी में घी की मात्रा को मापा जा रहा है।
विज्ञापन


फैक्टरी से भारी मात्रा में नोवा, अमूल, सांझी, अनिक कंपनियों के रेपर बरामद किए हैं। जिनके अधिकारियों को सूचना दे दी है। खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के कर्मियों ने घी के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed