{"_id":"6adf9fefa86dec9f2a059e04","slug":"adopting-indigenous-products-will-strengthen-the-foundation-of-a-self-reliant-india-virendra-singh-jind-news-c-199-1-sroh1009-162771-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वदेशी उत्पाद अपनाने से मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की नींव : वीरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वदेशी उत्पाद अपनाने से मजबूत होगी आत्मनिर्भर भारत की नींव : वीरेंद्र सिंह
विज्ञापन
26जेएनडी31: मुख्यमंत्री के ओएसडी को स्वदेशी मेले में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते हुए। स्
जींद। स्थानीय स्वदेशी मेले के तीसरे दिन मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र सिंह (बड़खालसा) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने उनका स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान उन्होंने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और स्थानीय हुनर को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संकल्प को साकार करने के लिए देश में बने उत्पादों को प्राथमिकता देना जरूरी है। जब नागरिक अपने देश और प्रदेश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करेंगे, तभी आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। उन्होंने युवाओं से कुटीर उद्योगों, स्थानीय कारीगरों और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदने की अपील की।
इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, विरासत और पारंपरिक ज्ञान से जुड़ा विषय है। इसे संरक्षित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजन मंडल को मेले के आयोजन के लिए बधाई दी और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर हस्तशिल्पियों का उत्साहवर्धन किया। संवाद