जींद। सफीदों रोड स्थित अटल पार्क में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक कल्याण का समन्वय करती है। उन्होंने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासी अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश चौधरी, एक्सईएन सतीश गर्ग, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि हरीश शर्मा, सतीश हरियाणवी, सतपाल कुंडू, संजय वत्स, सुनील वशिष्ठ, सचिव सुमित दहिया और नीलम भी मौजूद रहे।