{"_id":"6692c71538ade5b4090df672","slug":"admit-cards-issued-for-candidates-for-agniveer-recruitment-jind-news-c-199-1-jnd1001-119925-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी
Sat, 13 Jul 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। हिसार से सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि जींद, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार जिले के अभ्यर्थियों की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया सेना भर्ती कार्यालय परिसर, हिसार के मिलिट्री स्टेशन में 20 से 28 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत ई-मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं।
उम्मीद्वार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के पहले दिन सिरसा जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, दूसरे दिन सिरसा और हिसार जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, तीसरे दिन हिसार और फतेहाबाद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, चौथे दिन फतेहाबाद और जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, पांचवें दिन जींद जिले से अग्निवीर जनरल ड्यूटी एवं सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद जिलों के सभी तहसील से अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट, अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणियों के उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत निशुल्क और पारदर्शी होगी।