फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Admissions started on vacant seats in colleges under physical counseling

Jind News: कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले शुरू

Wed, 16 Jul 2025 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Admissions started on vacant seats in colleges under physical counseling
16जेएनडी14-राजकीय पीजी कॉलेज में फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत क
जींद। जिले के विभिन्न कॉलेजों में दो मेरिट लिस्ट के बाद भी सीट खाली बची हुई हैं, जिन पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी है। 9 जुलाई को फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हुई थी। 11 से लेकर 17 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस के साथ विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। फिर 18 जुलाई से लेकर 24 जुलाई तक पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और 100 रुपये हर रोज लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 19 मई से लेकर 16 जून तक विद्यार्थियों को दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना था। आवेदन के समय तो कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर दो से तीन गुना तक आवेदन आए थे। ऐसे में जब 26 जून को पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई थी तो ज्यादातर संकायों में मेरिट लिस्ट 100 से ऊपर रही थी। पहली मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया था, उसके पास 27 जून से लेकर 30 जून तक दाखिले के लिए फीस जमा करवाने का समय था।
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट के बाद सीट खाली रहने पर तीन जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई थी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आया, उनके पास चार जुलाई से लेकर सात जुलाई तक फीस भरने का समय था। दो मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेजों में खाली सीट रह गई हैं, जिस कारण कॉलेजों को अब फिजिकल काउंसिलिंग की ओर रुख करना पड़ रहा है। फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

राजकीय पीजी कॉलेज में खाली सीटों की जानकारी

संकाय-कुल सीट-दाखिल हुए-खाली सीट

बीए-600-523-77

बीएसससी इन फिजिकल साइंस-300-101-199

बीकॉम-220-124-96

बीएससी इन लाइफ साइंस-150-121-29

बीसीए-120-103-17

बीए ज्योग्राफी-40-33-7

बीए हिस्ट्री-40-29-11

बीए इंग्लिश-40-23-17

बीबीए-40-34-6

बीए विद मेजर इन इकोनॉमिक्स-40-25-15

बीए विद मेजर इन मैथ-40-18-22

कुल सीट-1630-1134-496

बॉक्स

खाली सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया जारी

दो मेरिट लिस्ट के बाद भी कॉलेज मेंं कुछ सीट खाली रह गई हैं। इसके चलते अब फिजिकल काउंसिलिंग चल रही है। 18 से 24 जुलाई तक विद्यार्थियों को पहले वाले 100 रुपये लेट फीस और हर रोज 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को चाहिए कि वह अपने मूल दस्तावेज और सत्यापित प्रति के साथ कॉलेज में पहुंचे।

--डॉ. सत्यवान मलिक, प्राचार्य राजकीय पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed