{"_id":"68531552585b7c31dc08d792","slug":"administrations-bulldozer-runs-on-illegal-construction-jind-news-c-199-1-sroh1009-136493-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी03: यूनिवर्सिटी के पास अवैध निर्माणों को ढहाते हुए जेसीबी। संवाद
जींद। जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के सामने और गोविंदपुरा के पास अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। यहां पांच एकड़ में बनी कॉलोनियों की दुकानों, डीपीसी, चहारदीवारी को तोड़ा गया।
बुधवार को सुबह जिला नगर योजनाकार विभाग का अमला रोहतक रोड बाईपास पर चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के सामने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ और डीटीपी अंजू जून के अलावा इन्फोर्समेंट पुलिस बल तैनात रहा।
डीटीपी ने बताया कि कॉलोनाइजरों को नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी इन्होंने अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका। बुलडोजर की सहायता से यहां करीब 5 एकड़ में डीपीसी को तोड़ना शुरू किया। चार डीपीसी तोड़ने के बाद 200 मीटर चहारदीवारी को तोड़ा गया तो वहीं 1200 मीटर के रोड नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। दो से तीन दुकानों को भी तोड़ा गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीम गोविंदपुरा राजस्व संपदा में कंट्रोल एरिया में बने अवैध निर्माण को ढहाया गया। डीटीपी अंजू जून ने कहा कि कंट्रोल एरिया में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अवैध कॉलोनियों में जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले जिला नगर योजनाकार विभाग से पता कर लें कि साइट वैध है या अवैध है। कॉलोनाइजर लोगों को बहकाकर जमीन को बेच देते हैं, इससे बाद में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिले में आगे भी अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
सफीदों शहर क्षेत्र में अवैध कॉलोनी के विकास पर प्रशासन सख्त
सफीदों के शहरी क्षेत्र में बिना आवश्यक स्वीकृतियों के अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किए जाने का मामला सामने आया है। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि बिना लाइसेंस, सीएलयू या विभागीय एनओसी के किसी भी कॉलोनी का विकास गैरकानूनी है और इस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जहां पहले तोड़ी, वहां फिर हुआ निर्माण
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने लगभग 10 दिन पहले सफीदों बाईपास पर अवैध कालोनियों में कार्रवाई की थी। इस दौरान कार्रवाई के कई रूप देखे गए। किसी की दुकान को पूरी तरह से ध्वस्त किया तो किसी पर खानापूर्ति कर नाममात्र ही नुकसान कर छोड़ दिया। इसके अलावा उससे पहले भी जहां पर कार्रवाई हुई थी। वहां पर दोबारा से निर्माण हो चुके हैं। इनकी तरफ डीटीपी का फिलहाल नरम रवैया बना हुआ है।