फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration reached Lajwanan Kalan to girdawari the burnt crop

लजवानां कलां में जली हुई फसल की गिरदावरी करने के लिए पहुंचा प्रशासन

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administration reached Lajwanan Kalan to girdawari the burnt crop
जुलाना। लजवानां कलां गांव में आग लगने से गेहूं की 125 एकड़ फसल जलने पर किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। बुधवार दोपहर बाद अकालगढ़ गांव के खेतों में आग लग गई थी। नुकसान की जांच करने के लिए प्रशासन गांव में पहुंचा और क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

इसमें लजवानां कलां निवासी रमेश की 25 एकड़, संदीप की 17 एकड़, हरिओम की 16 एकड़ व दो इंजन, शमशेर की साढ़े चार एकड़, कर्ण सिंह की दो एकड़, रमेश की सात एकड़, कलीराम की साढ़े छह एकड़, संजय की ढाई एकड़, सुरेश की साढ़े 17 एकड़ सहित दर्जनों किसानों की गेहूं की फसल जली थी। लजवानां निवासी संदीप ने बताया कि उसने 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन ठेके पर ली थी। बरसात के कारण धान की फसल तो खराब हो ही गई थी। अब 17 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से जल गई। किसानों को दोहरी मार से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें हो रहे आर्थिक नुकसान से छुटकारा मिल सके। वहीं हलका पटवारी श्रीनिवास ने बताया कि गांव में जली हुई फसल की गिरदावरी की गई है लगभग 125 एकड़ गेहूं की फसल में आग के कारण नुकसान हुआ है। रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed