{"_id":"61589abf8ebc3e2bdd0d894b","slug":"administration-ignoring-people-of-ward-number-17-and-20-bainiwal-jind-news-rtk6258528133","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नंबर 17 और 20 के लोगों की अनदेखी कर रहा प्रशासन : बैनिवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नंबर 17 और 20 के लोगों की अनदेखी कर रहा प्रशासन : बैनिवाल
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते प्रवीण बैनिवाल व संतोष देवी। संवाद।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। वार्ड नंबर 17 से निवर्तमान पार्षद प्रवीण बैनिवाल व वार्ड नंबर 20 से निवर्तमान पार्षद संतोष देवी ने प्रशासन पर उनके वार्ड की अनदेखी का आरोप लगाया है। संतोष देवी प्रवीण बैनिवाल की मां हैं और दोनों ही पार्षद हैं।
शनिवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बैनिवाल ने कहा कि शहर में गली, पार्क व सफाई मूलभूत सुविधाएं मानी जाती हैं। उनके वार्ड में तीनों ही नहीं हैं। हालांकि अर्बन इस्टेट व डिफेंस कॉलोनी जैसे पाश क्षेत्र उनके वार्ड में आते हैं, लेकिन प्रशासन यहां अनदेखी कर रहा है। बैनिवाल ने कहा कि खुद एसपी निवास के सामने डिफेंस कॉलोनी की ग्रीन बेल्ट ही खस्ताहाल है। उन्होंने कहा कि दोनों ही वार्डों में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के समय से स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था थी। जब से यह क्षेत्र नगर परिषद के अधीन आए हैं, इनकी कोई सुध नहीं ली है। बारिश का पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्कों में बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। इसके चलते पार्कों में जाना तो दूर, इनके पास से निकलने में भी बच्चों को डर लगता है। बैनिवाल के अनुसार अर्बन इस्टेट में गलियों की सफाई का अलग से टेंडर होता था, लेकिन पिछले करीब आठ महीने से यह टेंडर नहीं है। इसके चलते सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है।
नहीं उठाईं टहनियां
बैनिवाल ने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले नगर परिषद ने जाट धर्मशाला के सामने ग्रीन बेल्ट के पेड़ों की छंटाई करवाई थी। आज तक इनकी कटी हुई टहनियां नहीं उठाई गई हैं। इससे साफ है कि प्रशासन कितना गंभीर है।
विज्ञापन
करवाई जा रही है व्यवस्था
नगर परिषद के एक्सईएन सुमित कुमार ने बताया कि पार्कों के रखरखाव के लिए आरडब्ल्यूए से बातचीत की जा रही है। इनके लिए व्यवस्था की जाएगी। स्ट्रीट लाइट के टेंडर किए जा रहे हैं। पानी निकासी की ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। यदि कोई शिकायत आती है तो साथ ही दूर करवा दी जाती है।