फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Administration busy in preparations for HTET

Jind News: एचटेट को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 29 Nov 2023 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 29 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Administration busy in preparations for HTET
28जेएनडी23-एचटेट परीक्षा को लेकर बैठक में दिशा-निर्देश देते डीसी मोहम्मद इमरान रजा। संवाद
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी दो और तीन दिसंबर को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) करवाएगी। इसको लेकर जिला में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैंं। परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मंगलवार को अधिकारियों की बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में एचटेट परीक्षा को नकल रहित, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को पूरी तरह सजग एवं सतर्क रूप से कार्य करने के आदेश दिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जो भी दिशा निर्देश जारी किये गए हैं उनकी पालना करें। उन्होंने बायोमैट्रिक, सीसीटीवी कैमरों, बिजली, पानी आदि की तैयारी करने के निर्देश दिए। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए नोडल अधिकारियों, सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीक्षक रविंद्र नागिया, नगराधीश नमिता कुमारी, डीआरओ राजेश ख्यालिया, जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति श्योकंद, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा शिक्षण संस्थाओं के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


परीक्षाओं का किया समय निर्धारित

एचटेट परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा दो दिसंबर को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा करवाई जाएगी, जिसका समय सायं कालीन सत्र में तीन से साढ़े पांच बजे तक तथा तीन दिसंबर को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा प्रात: कालीन सत्र में 10 से साढ़े 12 बजे तक एवं लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा सायंकालीन सत्र में तीन से साढ़े पांच बजे तक संचालित करवाई जाएगी। अभ्यर्थी को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। लेवल एक की परीक्षा के लिए जिला में 2220 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार लेवल दो के लिए 6083 तथा लेवल तीन के लिए 4162 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सफल संचालन के लिए उड़नदस्ते भी गठित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर बाद 12:50 से होगी बायोमेट्रिक

सायंकालीन सत्र के लिए दोपहर बाद 12 बजकर 50 मिनट से परीक्षार्थियों की जांच एवं बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। इसी प्रकार तीन दिसंबर को प्रात: कालीन सत्र की परीक्षा के लिए सुबह सात बजकर 50 मिनट से परीक्षार्थियों की जांच और सांयकालीन सत्र के लिए दोपहर बाद 12 बजकर 50 मिनट पर बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed