फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aditya of Jind won the silver medal in javelin throw.

Jind News: भाला फेंक में जींद के आदित्य ने जीता रजत पदक

Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Aditya of Jind won the silver medal in javelin throw.
19उचाना03 : जेवलिन थ्रो के विजेता खिलाड़ी आयोजकों के साथ। विज्ञप्ति
उचाना। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 16 से 18 अक्तूबर तक आयोजित छठी इंडियन ओपन अंडर-23 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जींद के आदित्य ने पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। स्पर्धा में कर्नाटक के शशांक पाटिल ने स्वर्ण और हरियाणा के मनीष ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान और मीडिया खेल प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने महिला वर्ग की चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

महिला 200 मीटर दौड़ में हरियाणा की सोनिका ने स्वर्ण पदक जीता। आरती ने 21.098 किलोमीटर की हाफ मैराथन एक घंटा 49 मिनट 52 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। महिला ट्रिपल जंप में मोनिका और महिला भाला फेंक में ज्योति ने कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार महिला हैमर थ्रो में झज्जर की शिवानी शर्मा ने 49.68 मीटर की दूरी के साथ कांस्य पदक हासिल किया। पुरुष हैमर थ्रो में हरियाणा के प्रतीक ने 59.20 मीटर की दूरी तय कर कांस्य पदक जीता। महिला 400 मीटर दौड़ में आंचल रानी ने 54.81 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में आदित्य का रजत पदक जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed