फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Aditya Free Mobile Hospital Van Becomes Life Saving For Villagers

Jind News: आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन ग्रामीणों के लिए बनी संजीवनी

Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 14 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Aditya Free Mobile Hospital Van Becomes Life Saving For Villagers
14जेएनडी09:दवाइयां लेते हुए मरीज। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। आदित्य सुरजेवाला की पहल पर सेवा और समर्पण भाव से शुरू की गई आदित्य निशुल्क मोबाइल अस्पताल वैन गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
विज्ञापन


शनिवार को यह वैन खरड़वाल गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में पहुंची जहां ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां वितरित की गईं। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ समाजसेवी नीरज सिंगला ने किया। वैन सेवा के संचालन की व्यवस्था कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने संभाली। जयराम अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. नवनीत घनघस, मनदीप, ज्योति और करीना की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच कर ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की स्क्रीनिंग की और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार की स्वास्थ्य सुविधा मिलना राहतभरा है। आयोजकों ने बताया कि वैन का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाकर जरूरतमंदों को लाभान्वित करना है। इस अवसर पर बृजेंद्र सुरजेवाला, जगरूप सुरजेवाला, डॉ. साधु राम खरड़वाल, दीपक खरड़वाल, प्रेम खरड़वाल, बलवान सिंह, बृजेंद्र सिंह, पाला मलिक, धौला नैन और संजीव धमतान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed