{"_id":"698a22ba876d1f1332019e7e","slug":"adding-sweetness-to-relationships-by-giving-chocolates-to-friends-jind-news-c-199-1-jnd1010-148247-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दोस्तों को चॉकलेट देकर रिश्तों में घोली मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दोस्तों को चॉकलेट देकर रिश्तों में घोली मिठास
विज्ञापन
09जेएनडी04: अपनी पत्नी को चाॅकलेट देते पति। संवाद
जींद। वेलेंटाइन वीक पर सोमवार को चॉकलेट डे पर शहर में बाजारों में उत्साह देखने को मिला। पति-पत्नी, प्रेमी-प्रेमिका और परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को चॉकलेट भेंट कर अपने रिश्तों में मिठास घोली। वहीं, युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी चॉकलेट डे को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
चॉकलेट डे पर शहर के प्रमुख बाजारों, मिठाई की दुकानों और बेकरी शॉप पर सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ी। डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, गिफ्ट बॉक्स और हार्ट शेप चॉकलेट की बिक्री हुई।
शहर के पार्कों, रेस्टोरेंट्स और कैफे में पति-पत्नी एक साथ समय बिताते दिखे और चॉकलेट देकर एक-दूसरे के प्रति प्यार और अपनापन जताया।
नवीन का कहना है कि चॉकलेट सिर्फ मिठास नहीं बल्कि रिश्तों में खुशी और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसी वजह से चॉकलेट डे को खास माना जाता है। उन्होंने अपनी पत्नी को चॉकलेट भेंट कर खास महसूस कराया। उनका कहना है कि छोटी-छोटी खुशियां ही दांपत्य जीवन को मधुर बनाती हैं।
विज्ञापन
10 रुपये से 450 तक की बिक रही चॉकलेट
10 रुपये से लेकर 450 रुपये तक की दिल के आकार वाली चॉकलेट लोगों की पहली पसंद बनी रही। बेकरी और गिफ्ट शॉप पर दिल, कपल और मैसेज लिखी चॉकलेट आकर्षण का केंद्र हैं। लोग अपने खास लोगों को प्यार जताने के लिए चॉकलेट को सबसे आसान और मीठा तोहफा मानते रहे हैं।