फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC took stock of the preparations in the civil hospital

एडीसी ने नागरिक अस्पताल में तैयारियों का लिया जायजा --ऑक्सीजन टेंक तथा अन्य सुविधाओं की समीक्षा की, प्रशासन उपलब्ध करवाएगा हर सु

Thu, 15 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
ADC took stock of the preparations in the civil hospital
जींद। एडीसी साहिल गुप्ता ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने यहां अस्पताल प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए किए इंतजामों का जायजा लिया। एडीसी ने कोरोना वार्ड, ऑक्सीजन टैंक व लगाए जा रहे ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।
विज्ञापन

साहिल गुप्ता ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट का जो कार्य शेष बचा है, इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन दो टन ऑक्सीजन की खप्त होती थी। जिला प्रशासन दो टन ऑक्सीजन प्रतिदिन नागरिक अस्पताल को उपलब्ध करवाएगा। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलिंडरों को भी जितनी जरूरत होगी प्रतिदिन भरवाया जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट से भी इस बार अस्पताल को ऑक्सीजन मिलेगी, इसलिए अब ऑक्सीजन की अस्पताल में कोई कमी नहीं रहेगी। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने कहा कि नागरिक अस्पताल के पास हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस बार 22 वेंटिलेटर कार्य करेंगे जबकि पिछली बार केवल छह ही वेंटिलेटर काम कर रहे थे। दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की काफी दिक्कत जिले में हुई थी लेकिन कभी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म नहीं हुई। इस बार जिले में ऑक्सीजन सरप्लस रहेगी। ऑक्सीजन प्लांट प्रति मिनट एक हजार लीटर ऑक्सीजन सप्लाई करेगा, जिससे नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में ऑक्सीजन सप्लाई की कोई समस्या नहीं रहेगी। नई बिल्डिंग में ऑक्सीजन टैंक से ऑक्सीजन सप्लाई होगी। पुरानी बिल्डिंग में बने कोरोना वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज करके तैयार कर दिया गया है और हर बेड पर मेडिकल उपकरण तैयार रखे गए हैं। इस मौके पर एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर पूनिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed