फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC office shifted from DRDA to Mini Secretariat

Jind News: डीआरडीए से लघु सचिवालय में शिफ्ट किया एडीसी कार्यालय

Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
ADC office shifted from DRDA to Mini Secretariat
जींद। एक ही छत के नीचे आमजन को दी जाने वाली सरकारी सेवाओं में इजाफा करते हुए जिला प्रशासन ने डीआरडीए स्थित एडीसी कार्यालय को लघु सचिवालय के नए भवन में स्थानांतरित किया गया है। एडीसी डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि एडीसी कार्यालय सीधे तौर पर ग्रामीण विकास कार्यो से जुड़ा होने के कारण लोगों का ज्यादा संख्या में आना-जाना रहता है। लिहाजा आमजन को दी जाने वााली सुविधाएं, सेवाएं अब लघु सचिवालय स्थित नए भवन में मिलनी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि कार्यालय के जुड़े कार्यों के लिए कई बार अनजाने में व्यक्ति लघु सचिवालय में पहुंच कर पूछताछ करते थे। ऐसे में उनके समय व धन का भी बिना वजह नुकसान होता था। नए भवन के कमरा नंबर 112 में एडीसी कार्यालय तथा कमरा नंबर 106 और 108 स्टाफ के लिए उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि एडीसी कार्यालय द्वारा जो भी सेवाएं दी जाती हैं, उनके लिए लोगों को अब डीआरडीए में जाने की जरूरत नहीं है। कार्यालय से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए लघु सचिवालय के नए भवन में संपर्क किया जा सकता है। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी सेवाएं भी अब इसी भवन में मिलनी शुरू हो गई है। इसके अलावा डी प्लान और सौर उर्जा से जुड़े कार्यों, सेवाओं के लिए डीआरडीए भवन में ही संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed