फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC heard 67 complaints during night halt in Shamdo

Jind News: शामदो में एडीसी ने रात्रि ठहराव में सुनीं 67 शिकायतें

Thu, 26 Feb 2026 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
ADC heard 67 complaints during night halt in Shamdo
25जेएनडी22: रा​त्रि ठहराव के दौरान एडीसी प्रदीप कुमार के सामने अपनी ​शिकायतें बताते हुए ग्रामीण - फोटो : जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदा​धिकारी।
जींद। उचाना खंड के गांव शामदो के राजकीय स्कूल में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में मंगलवार देर शाम एडीसी प्रदीप कुमार ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, स्वच्छता, पेयजल किल्लत, शिक्षा व्यवस्था, परिवार पहचान पत्र में सुधार, वोटर कार्ड, अंबेडकर भवन की चारदीवारी, लाडो लक्ष्मी योजना के तहत बैंक खाता परिवर्तन, रोजगारी भत्ते समेत 67 शिकायतें आईं।
विज्ञापन

एडीसी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया और शेष गंभीर प्रकृति की शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
एडीसी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शुरू किया गया रात्रि ठहराव कार्यक्रम शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करने की एक बेहतरीन पहल है। उन्होंने कहा कि अक्सर ग्रामीण छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर काटते हैं लेकिन इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरा प्रशासनिक अमला खुद गांव में उपस्थित रहकर समस्याओं को सुनता है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी नेअधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं के समाधान में बजट की आवश्यकता नहीं है, उन्हें तुरंत हल किया जाए। वहीं, जिन मामलों में प्रशासनिक स्वीकृति या बजट की जरूरत है उनकी विस्तृत रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी आगामी दो दिनों में स्वयं स्थल निरीक्षण करें। यदि कोई प्रार्थी किसी योजना के लिए पात्र नहीं पाया जाता, तो उसे स्पष्ट रूप से पात्रता की शर्तों और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए ताकि किसी भी प्रकार का भ्रम न रहे।

रात्रि ठहराव के दौरान विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों का मनोरंजन करते हुए उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया। गांव के सरपंच ने ग्राम पंचायत की ओर से एक मांग पत्र भी सौंपा, जिस पर एडीसी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उचाना के एसडीएम दलजीत सिंह, नगराधीश (सीटीएम) मोनिका रानी, डीआरओ राजकुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और समाज कल्याण विभाग के अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed