Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Activity-based learning will strengthen children's foundational competencies.

Jind News: गतिविधि आधारित पढ़ाई से मजबूत होंगी बच्चों की बुनियादी दक्षताएं

Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Activity-based learning will strengthen children's foundational competencies.
11जेएनडी08: विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करने के लिए बनवाई - फोटो : गुरुगुज पुरवा गांव के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण।
जींद। मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से राज्य स्तर पर संचालित सीआरपी मॉड्यूल के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह-5 की शिक्षण योजना जारी कर दी गई है। यह योजना 11 मई से 16 मई तक स्कूलों में लागू रहेगी।
विज्ञापन

मॉड्यूल में हिंदी, गणित और अंग्रेजी विषयों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण, भाषा विकास, पठन क्षमता, गणना कौशल और व्यावहारिक अधिगम पर विशेष फोकस किया गया है।
विज्ञापन

मॉड्यूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। इसके तहत शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बच्चों की सहभागिता बढ़ाने के लिए खेल, चित्र, कहानी और गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कक्षा पहली के विद्यार्थियों को हिंदी में चित्रों और अनुभवों के आधार पर छोटे वाक्य बोलने और समझने का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही ‘न’ और ‘र’ वर्ण की पहचान और ध्वनि समझ विकसित करने पर जोर रहेगा।
गणित में एक से नौ तक की संख्या गणना दैनिक जीवन से जोड़कर सिखाई जाएगी, जबकि अंग्रेजी में ए से जेड अक्षरों की पहचान और सरल शब्दों के उच्चारण पर कार्य होगा।
कक्षा दूसरी में नई मात्राओं की पहचान, लंबाई मापन, भारी-हल्की वस्तुओं की तुलना और आकृतियों के पैटर्न जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। वहीं अंग्रेजी में अप, डाउन, इन और आउट जैसे दिशा सूचक शब्दों का प्रयोग सिखाया जाएगा।
कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों को दो से दस तक के पहाड़े, गुणा और इबारती प्रश्नों का अभ्यास कराया जाएगा। हिंदी में 30 से 35 शब्दों का पाठ प्रवाह के साथ पढ़ने और अपने विचार लिखने पर जोर रहेगा। अंग्रेजी में शब्द जोड़कर सार्थक वाक्य बनाना और ‘एंड’ तथा ‘बट’ का प्रयोग सिखाया जाएगा।
कक्षा चौथी और पांचवीं में भाग, भिन्न, गुणा, भाग, मापन और व्याकरण आधारित गतिविधियों को शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को शैक्षिक भ्रमण, अनुच्छेद लेखन, क्रॉसवर्ड गतिविधियां और विराम चिह्नों का सही प्रयोग भी सिखाया जाएगा।

बाक्स
इस तरह की गतिविधि आधारित शिक्षण योजनाएं बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाने के साथ उनकी बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने में प्रभावी साबित होंगी। विभाग का मानना है कि नई शिक्षण पद्धति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाएगी। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोर्डिनेटर जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article