{"_id":"6a3041f252b77835580ef68f","slug":"action-will-be-taken-against-those-throwing-garbage-on-the-road-dr-anuradha-saini-jind-news-c-199-1-sroh1009-155133-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : डॉ. अनुराधा सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई : डॉ. अनुराधा सैनी
विज्ञापन
15जेएनडी02: नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी डीआरडीए मार्केट में सफाई कर्मियों के साथ सफाई
जींद। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद की ओर से सोमवार को डीआरडीए मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और मार्केट की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण भी किया।
अभियान के दौरान चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा ने कोचिंग सेंटर संचालकों, फूड प्वाइंट, अस्पतालों, मेडिकल स्टोर संचालकों, रेहड़ी-फड़ी विक्रेताओं और अन्य व्यापारियों से संवाद किया।
चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद की डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण गाड़ियां नियमित रूप से घरों और प्रतिष्ठानों से कचरा उठाने पहुंचती हैं। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सड़क, नाली या सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। सभी के सहयोग से ही शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सकता है। अभियान के तहत सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक सफाई करवाई गई।
जिला संयोजक (एसबीएम) सुनील चहल ने बताया कि नए टेंडर के तहत कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए आरएफआईडी प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत प्रत्येक घर पर टैग लगाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कचरा संग्रहण वाहन हर घर तक पहुंचे।
उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर की प्रमुख मार्केटों में नाइट स्वीपिंग व्यवस्था भी शुरू की जाएगी, जिससे रात्रि के समय सफाई कार्य अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि गोविंद सैनी, सचिव सुमित दहिया, सुनील चहल, रविंद्र कुमार और सफाई दरोगा विजेंद्र मौजूद रहे।