{"_id":"656d7554f5245c4ed708ec75","slug":"action-against-farmer-leader-in-jind-police-detained-dalbir-bibipur-he-had-uttered-abusive-words-against-cm-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद में किसान नेता पर कार्रवाई: पुलिस ने दलबीर बीबीपुर को हिरासत में लिया, सीएम के खिलाफ कहे थे अपशब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में किसान नेता पर कार्रवाई: पुलिस ने दलबीर बीबीपुर को हिरासत में लिया, सीएम के खिलाफ कहे थे अपशब्द
Mon, 04 Dec 2023 12:14 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:14 PM IST
सार
डॉ. दलबीर बीबीपुर के वायरल वीडियो में पुलिस ने राजद्रोह, समूह के लिए खतरा बनने, अपमानित करने, मानहानि तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया था। वहीं इससे पहले दलबीर बीबीपुर पर 22 फरवरी 2017 को जाट आरक्षण के दौरान गांव ईक्कस धरने पर भड़काऊ भाषण देने तथा पीएम को अपशब्द बोलने का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
किसान नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के खिलाफ यूट्यूब पर अपशब्द बोलने वाले किसान नेता दलवीर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीएम मनोहर लाल जींद के एकलव्य स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं।
विज्ञापन
दलबीर बीबीपुर को कैथल रोड पर सीआईए पुलिस थाना में बैठा कर रखा गया है। सुबह साढ़े छह बजे के करीब डॉ. दलबीर बीबीपुर को उठाया गया था। डॉ. दलबीर बीबीपुर का कहना है कि सीएम मनोहर लाल के आदेशों पर उसे हिरासत में लिया गया है। सीएम के कार्यक्रम के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि डॉ. दलबीर बीबीपुर ने इससे पहले एक यू-ट्यूब पर सीएम मनोहर लाल के बारे में अपशब्द बोले थे, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जींद कोर्ट में डॉ. दलबीर बीबीपुर के केस की पैरवी की थी। यहां उन्हें जमानत नहीं मिल पाई थी, जिसके बाद पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में पैरवी की गई।
विज्ञापन
डॉ. दलबीर बीबीपुर के वायरल वीडियो में पुलिस ने राजद्रोह, समूह के लिए खतरा बनने, अपमानित करने, मानहानि तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया था। वहीं इससे पहले दलबीर बीबीपुर पर 22 फरवरी 2017 को जाट आरक्षण के दौरान गांव ईक्कस धरने पर भड़काऊ भाषण देने तथा पीएम को अपशब्द बोलने का मामला दर्ज है। एक बार फिर से किसान नेता दलवीर को हिरासत में लिए जाने से राजनीतिक गर्मा गई है।