{"_id":"65b942ee35def4211e07ee8b","slug":"accused-of-threatening-youth-arrested-jind-news-c-199-1-jnd1001-112315-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवक को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवक को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 31 Jan 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
जुलाना। नंदगढ़ गांव में युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जुलाना थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
नंदगढ़ गांव निवासी आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अक्तूबर को उसके साथ नंदगढ़ गांव निवासी रितेश ने मारपीट की और उसके पिता ने जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जुलाना थाना पुलिस ने आरोपी रितेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब धमकी देने के आरोपी मुकेश को गिरफ्तार किया है। संवाद