{"_id":"669d4ea8a6007c69a90a9a42","slug":"accused-of-raping-on-the-pretext-of-marriage-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-120312-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 21 Jul 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
जींद। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी नगूरां गांव निवासी राजबीर को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
महिला थाना पुलिस को 14 जून को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। चार साल पहले उसकी जानपहचान नगूरां गांव निवासी राजबीर से हुई थी। राजबीर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब भी शादी की बात करती थी तो उसे गुमराह करता था। लंबा समय बीत जाने के बाद जब उसने राजबीर पर दबाव डाला तो उसने शादी से इन्कार करते हुए धमकी दी। एएसआई सुमन ने बताया कि राजबीर को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद