{"_id":"63f26ae9ccf1e494580ce084","slug":"accused-of-raping-a-teenager-by-taking-her-hostage-case-registered-jind-news-c-17-1-71649-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोपए केेस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोपए केेस दर्ज
Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 20 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। सदर थाना नरवाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मकान के साथ दीपक के खेत लगते हैं। दीपक ने उसकी 15 वर्षीय बेटी को फोन कर रात को खेत में बने कमरे में बुला लिया। यहां आरोपी ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसकी बेटी को धमकी दी गई। दीपक ने उसकी बेटी को धमकी दी कि अगर वह खेत में नहीं आई तो वह उसके भाई की हत्या कर देगा। जांच अधिकारी मुकेश रानी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। संवाद