{"_id":"68891cbf80bc17ee81039dc6","slug":"accused-of-providing-arms-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1006-138525-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: असलहा मुहैया कराने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: असलहा मुहैया कराने का आरोपी काबू
Wed, 30 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी23-पुलिस गिरफ्त में असलाह मुहैया करवाने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। खरकरामजी गांव में 20 जून को शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंद्र की गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हिसार जिला के गांव ढाणा कलां निवासी तुलसी उर्फ योगी के रूप में हुई है। तुलसी ने इस हत्याकांड में आरोपियों को असलहा मुहैया करवाया था।
20 जून शाम को खरकरामजी गांव में ठेके के बाहर बैठे शराब ठेकेदार को कार में सवार होकर आए बदमाशों ने गोलियां मार दी थी। इस घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने गोहाना तहसील के महमूदपुर निवासी नवीन के बयान पर आठ को नामजद कर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।