फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of gang rape of teenage girl arrested

Jind News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Jun 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Accused of gang rape of teenage girl arrested
जींद। जन्मदिन की पार्टी देने के बहाने सफीदों रोड स्थित निजी होटल में लेजाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी पटेल नगर निवासी शुभम को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर चार सहपाठियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी 17 वर्षीय बेटी निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। 1 दिसंबर 2023 को उनकी बेटी के सहपाठी शुभम, रजत, शिवम, दर्पण जन्मदिन पार्टी के बहाने उसे सफीदों रोड के होटल में ले गए। जहां पर चारों ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था। इसके बाद आरोपियों ने उसकी बेटी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जब उनकी बेटी ने आरोपियों की बात मानने से इंकार कर दिया तो उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। महिला थाना की इंस्पेक्टर नीलम ने बताया कि आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed