फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of embezzling Rs 9 lakh in the name of providing job arrested

Jind News: नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 13 Sep 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused of embezzling Rs 9 lakh in the name of providing job arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीआईए सफीदों की टीम ने सफीदों क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ निवासी एक व्यक्ति को उसकी बहू को लिपिक पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 9 लाख रुपये हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ गांव निवासी प्रेम के रूप हुई है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।


बहादुरगढ़ गांव निवासी सुरेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके गांव के ही प्रेम, जोगेंद्र और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर सफीदों में शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी खोली हुई है। प्रेम ने उसे बताया कि उसकी अधिकारियों तथा राजनीतिक लोगों से अच्छी जान पहचान है और कई लोगों को नौकरी भी लगवा चुका है। वह उसके झांसे में आ गए और उन्होंने पुत्रवधू को लिपिक पद पर नौकरी दिलाने के लिए नौ लाख रुपये दे दिए। नौकरी नहीं लगने के कारण जब प्रेम से रुपये वापस मांगे तो उसने आत्महत्या करके उसे तथा उसके परिजनों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेम के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सीआईए सफीदों इंचार्ज एएसआई कमल सिंह ने बताया कि आरोपी प्रेम को काबू कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed