{"_id":"65b15bf26ae2e37bae00024f","slug":"accused-of-demanding-money-from-csc-operators-in-the-name-of-mla-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1009-12090-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विधायक के नाम पर सीएससी संचालकों से रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विधायक के नाम पर सीएससी संचालकों से रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 25 Jan 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 25 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नाम से फोन कर सीएससी संचालकों को अपने रिश्तेदार की फीस भरवाने के नाम पर ठगी करने के आरोपी पंजाब के मोहाली के फेज सात के एसएएस नगर निवासी बलिंद्रपाल सिंह उर्फ बलिंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
सात जनवरी को विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने दो मोबाइल नंबरों की शिकायत दी थी कि उनके नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि सीएससी संचालकों के पास बार-बार कॉल करके कहा जा रहा है कि मैं मिड्ढा बोल रहा हूं। मेरे किसी रिश्तेदार की यूनिवर्सिटी फीस 27643 रुपये भर दो और पैसे मेरे ऑफिस से आकर ले जाना, जबकि यह कॉल उन्होंने या उनके ऑफिस के किसी व्यक्ति ने नहीं की है, इसलिए कॉल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें कॉल करने वाला व्यक्ति विधायक का नाम लेकर कह रहा है कि मेरे रिश्तेदार की यूनिवर्सिटी की फीस भर दो और पैसे ले जाओ। इस मामले में साइबर थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है।