{"_id":"653173c26db7f27f0508475b","slug":"accused-of-committing-robbery-arrested-after-five-months-jind-news-c-199-1-sroh1006-7467-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: लूट को अंजाम देने का आरोपी पांच माह बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: लूट को अंजाम देने का आरोपी पांच माह बाद गिरफ्तार
Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
19जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में लूट की वारदात को अंजाम देने का आरोपी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
जींद। मई माह में लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को डिटेक्टिव स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पंजाब जिला के सुनाम निवासी लखविंद्र उर्फ लखी के तौर पर हुई है। पुलिस ने वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन रिमांड पर लिया है।
ईंटल कलां निवासी विशाल ने नौ मई को दी शिकायत में बताया था कि वह बाइक पर शाम को अपने गांव जा रहा था। जब वह जलालपुरा कलां के रजबाहा के पास पहुंचा तो अज्ञात तीन युवकों ने उसे घेर लिया। फिर डरा धमका कर उसका बैग छीन लिया, जिसमें जरूरी कागजात थे। जाते-जाते वह उसके गले से सोने की चेन भी तोडक़र फरार हो गए थे। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मुख्य सरगना आरोपी लखविंदर उर्फ लखी को पंजाब के सुनाम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के अन्य वारदातों में संलिप्तता बारे पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन