फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of attack on CIA arrested

Jind News: सीआईए पर हमले का आरोपी काबू

Mon, 09 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 09 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of attack on CIA arrested
09जेएनडी10-पुलिस गिरफ्त में सीआईए पर हमला करने का आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। सीआईए स्टाफ ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पिपलथा गांव से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान पिपलथा के कृष्ण के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।
सीआईए नरवाना इंचार्ज एसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें 2 मई 2022 को सूचना मिली थी कि चार लोग बैग लिए हुए हैं और पिपलथा गांव निवासी राजेंद्र के घर मे छिपे हुए हैं। वह लूट या डकैती की वारदात को अंजाम देने आए हैं। सीआईए ने जब उनको पकड़ने पहुंची तो 30-35 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और गोली चलाई।

इसमें सीआईए नरवाना और थाना गढ़ी के कई पुलिस कर्मचारी भी घायल हो गए थे। इस मामले में गढ़ी थाना पुलिस ने 30-40 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में 21 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। अब सीआईए नरवाना ने आरोपी कृष्ण कुमार ट्रैप लगाकर पकड़ लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed