{"_id":"66fc54f9ed66a68945001a84","slug":"accused-arrested-for-stealing-jewelery-by-breaking-the-lock-of-a-woman-who-had-gone-to-her-parents-house-jind-news-c-199-1-sroh1009-123800-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मायके गई महिला के मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मायके गई महिला के मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
01जेएनडी08: मकान का ताला तोडक़र चोरी करने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में। पुलिस प्रशासन
जींद। मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हाट गांव के दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि 26 सितंबर को हाट गांव की रहने वाली निर्मल ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 21 सितंबर को मायके गई हुई थी। 25 सितंबर को जब वह लौटकर आई तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अलमारी से सोने के दो लॉकेट, दो नथली, कान की बाली, सोने की एक अंगूठी और चांदी की दो जोड़ी पायल गायब मिली। एएसआई संदीप ने बताया कि चोरी के मामले में हाट गांव निवासी दीपक को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद